🌿 मेहंदी – परंपरा, खूबसूरती और खुशियों का रंग मेहंदी भारत की सबसे खूबसूरत और पुरानी परंपराओं में से एक है। सदियों से यह हर शुभ अवसर का हिस्सा रही है। शादी, तीज, करवा चौथ, ईद या कोई भी खुशी का मौका हो — मेहंदी के बिना वह अधूरा लगता है। मेहंदी सिर्फ हाथों पर लगाया जाने वाला रंग नहीं है, बल्कि यह खुशी, प्रेम और शुभता का प्रतीक माना जाता है। जब किसी दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगाई जाती है तो यह उसके नए जीवन की शुरुआत का संकेत देती है। कहा जाता है कि दुल्हन की मेहंदी जितनी गहरी होती है, उसके रिश्ते में उतना ही प्यार और अपनापन होता है। ✨ मेहंदी का इतिहास और महत्व मेहंदी का इतिहास हजारों साल पुराना माना जाता है। पहले समय में लोग मेहंदी की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाते थे और उससे हाथों-पैरों को सजाते थे। धीरे-धीरे यह कला इतनी लोकप्रिय हो गई कि आज यह एक आर्ट फॉर्म बन चुकी है। भारत, पाकिस्तान, मध्य-पूर्व और कई एशियाई देशों में मेहंदी का खास महत्व है। पुराने समय में इसे सिर्फ ठंडक के लिए लगाया जाता था, लेकिन बाद में यह सौंदर्य और परंपरा का हिस्सा बन गई। 🌸 मेहंदी डिज़ाइनों की अलग-अलग स...
Krishna Janmashtami Mehndi Designs 2025: जन्माष्टमी के दिन हाथों पर रचाएं कृष्ण नाम की मेहंदी, फोन में सेव कर लें ये सुंदर डिजाइन
source Krishna Janmashtami Mehndi Designs 2025: जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे देश में बहुत ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन कृष्ण भक्त व्रत रखते हैं. नए कपड़े पहने और तैयार होकर मंदिर जाते हैं. इसके साथ ही हाथों पर मेहंदी भी लगाई जाती हैं. आप जन्माष्टमी के लिए मेहंदी के इन डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. जन्माष्टमी के लिए आप मेहंदी के इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. इसमें एक हाथ पर भगवान कृष्ण और दूसरे पर गणेश का चित्र बनाया है. साथ कलाई पर मोर पंख बनाकर उस थ्री डी डिजाइन दिया गया है. उंगलियों पर कमल का फूल और पत्तियां बनाई गई हैं. मेहंदी का ये डिजाइन बहुत सुंदर लग रहा है. ( Credit : snehalpatil_714 ) 1 / 6 कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मेहंदी का ये डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगा. इसमें मंदिर और बाल कृष्ण और उनके पद चिन्ह बनाएं गए हैं. ये डिजाइन बहुत ही बेहतरीन लग रहा है. साथ ही कलाई पर कृष्ण लिखा है. इसके अलावा फूलों के डिजाइन भी बनाया गया है. आप भी इस तरह की मेहंदी हाथों पर लगा सकती हैं. ( Credit : _vaish_mehendi_ ) 2 / 6 आप मेहंदी के इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं. ...